ग्रीस में सार्वजनिक क्षेत्र के श्रमिकों ने सरकारी खर्च में निरंतर कटौती के खिलाफ विरोध करने के लिए एक 24 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है| अस्पतालों, कर कार्यालयों, जेलों और पुरातात्विक स्थलों को इस कार्रवाई से बाधित होने की उम्मीद है| श्रमिक मितव्ययिता के उपाय सहित वेतन और पेंशन के लिए एक 40% की कमी के खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे हैं| हड़ताल, देश की प्रगति पर जाँच करने के लिए ग्रीस के अंतरराष्ट्रीय लेनदारों की एक यात्रा के साथ समकालीन है| यूरोपीय आयोग, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और यूरोपीय सेंट्रल बैंक जो के सामूहिक रूप से ट्रोइका के नाम से जाना जाता है, मितव्ययिता के उपायों की जाँच कर रहे हैं जो के 240 बिलियन यूरो ($ 325ब्न £ 190ब्न) की खैरात की एक शर्त थी| उधारदाताओं ने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में ग्रीस की प्रगति की प्रशंसा की है|इसने खैरात पर ब्याज के अलावा अपने घाटे का सफ़ाया कर के एक "प्राथमिक बजट अधिशेष" हासिल किया है| मंदी के छह वर्षों के बाद, अर्थव्यवस्था में इस वर्ष वृद्धि पर लौटने की उम्मीद है| लेकिन बीबीसी के मार्क लोवेन कहते हैं के ग्रीस के उच्च न्यायालय के इस फैसले के बाद कि न्यायाधीशों, सशस्त्र बलों और आपातकालीन सेवा के कार्यकर्ताओं के लिए हाल ही में मजदूरी में जो कटौती हुई थी अवैध थी और उन्हें वापस चुकाया जाना चाहिए, इससे अगले वर्ष के वित्त में चौड़ा छेद के बारे में तनावपूर्ण विचार विमर्श किया जाएगा|